अररिया, फरवरी 5 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। पूर्णिया विश्विद्यालय पूर्णिया के द्वारा फारबिसगंज कॉलेज, फारबिसगंज में विश्विद्यालय सेवा आयोग से चयनित कुल 12 शिक्षकों की पद स्थापना की गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नव पदस्थापित शिक्षकों में राजनीति विज्ञान में एक एवं 11 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की गई, जिसमें से इतिहास में 1, राजनीतिक विज्ञान में 2, मनोविज्ञान में 1, रसायन विज्ञान में 1, वाणिज्य में 1 एवं हिंदी में 1 ने अपना योगदान दिया है। प्रधानाचार्य ने कुलपति महोदय का आभार व्यक्त किया एवं महाविद्यालय के सभी छात्र एवं छात्राओं से 75 फीसदी उपस्थिति के लिए सभी अभिभावकों से बच्चों को कॉलेज भेजने का अनुरोध किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...