अररिया, फरवरी 12 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। सीमांचल के यात्रियों और प्रवासी मजदूरों के लिए होली और ईद के अवसर पर बड़ी खुशखबरी आई है। एनएफ रेलवे मालीगांव स्थित महाप्रबंधक कार्यालय से मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपींजल किशोर शर्मा द्वारा निर्गत पत्र के अनुसार कटिहार से अमृतसर के बीच होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। कटिहार से ट्रेन संख्या 05736 प्रत्येक बुधवार 18 फरवरी से 25 मार्च तक रात 9:00 बजे खुलेगी, जबकि अमृतसर से ट्रेन संख्या 05735 प्रत्येक शुक्रवार 20 फरवरी से 27 मार्च तक दिन 1:25 बजे प्रस्थान करेगी। करीब 36 घंटे की इस यात्रा से हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। यह ट्रेन पूर्णिया, अररिया, फारबिसगंज, राघोपुर, दरभंगा, रक्सौल, गोरखपुर, बरेली, मुरादाबाद, अंबाला छावनी, लुधियाना और जालंधर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी। खास...