अररिया, जनवरी 12 -- भरगामा, एक संवाददाता रविवार को फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत कुमार रंजन ने पैकपार पंचायत का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत क्षेत्र में स्थित मत्स्य प्रशिक्षण केंद्र, फिशरी, बायोफ्लॉक यूनिट, पंचायत भवन तथा विद्यालय का बारीकी से जायजा लिया। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी स्थलों पर साफ-सफाई, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विशेष रूप से मत्स्य प्रशिक्षण केंद्र और बायोफ्लॉक यूनिट की स्थिति की जानकारी ली और कहा कि सरकार की योजनाओं से जुड़ी इन इकाइयों को बेहतर तरीके से प्रस्तुत किया जाए, ताकि आमजन को योजनाओं की वास्तविक जानकारी मिल सके। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर, पंचायत भवन की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, बिजली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.