अररिया, जनवरी 19 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। सरकार द्वारा घोषित जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत सोमवार को अनुमंडल मुख्यालय में प्रशासनिक गतिविधियां तेज रहीं। जनसुनवाई को लेकर अनुमंडल के विभिन्न कार्यालयों में फरियादियों की चहल-कदमी सुबह से ही देखने को मिली। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने आम लोगों की शिकायतें सुनीं और उनके समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। स्थानीय अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत कुमार रंजन ने बताया कि उनके कार्यालय में कुल 26 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें राजस्व, आपूर्ति, न्यायालय के आदेशों के अनुपालन, खनन से संबंधित शिकायतें सहित अन्य मामले प्रमुख रहे। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.