अररिया, फरवरी 7 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारबिसगंज प्रखंड के छह पंचायतों में पैक्स (प्राथमिक कृषि साख समिति) चुनाव को लेकर शुक्रवार को मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। अध्यक्ष पद के लिए कुल 21 अभ्यर्थियों का भाग्य मतपेटी में कैद हो गया जबकि सदस्य पद के लिए कुल 52 प्रत्याशी ही मैदान में थे, क्योंकि शेष पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। जिन पंचायतों में पैक्स चुनाव के लिए मतदान हुआ, उनमें सहबाजपुर, खैरखा, पोठिया, मिर्जापुर, औराही पूरब एवं बोकरा पंचायत प्रमुख रूप से शामिल हैं। अध्यक्ष पद के लिए पंचायतवार प्रत्याशियों की संख्या इस प्रकार रही सहबाजपुर से 4, खैरखा से 2, पोठिया से 2, मिर्जापुर से 4, औराही पूरब से 3 तथा बोकरा से सर्वाधिक 6 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। इस प्रकार कुल 21 प्रत्याशियों का भाग्य मत...