अररिया, जनवरी 12 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मझुवा पंचायत के वार्ड संख्या 11 में शनिवार की देर रात अचानक लगी आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस भीषण आगलगी की घटना में दो घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। पीड़ित गृहस्वामी सुरेश मंडल ने बताया कि घटना के वक्त पूरा परिवार सो रहा था। रात करीब 2:30 बजे जब उनकी नींद खुली तो बगल के घर से आग की तेज लपटें उठती दिखाई दीं। देखते ही देखते आग ने उनके घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। गृहस्वामी सुरेश मंडल ने बताया कि इस अगलगी की घटना में घर में बेटी की शादी के लिए रखे गए 45 हज़ार रुपये नगद सहित सोने-चांदी के गहने, कपड़े, अनाज समेत सभी घरेलू सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया। इसके अलावा आग की चपेट में आने से दो मवेशी भी गंभीर रूप से झुलस गए, जिससे परिवार को करीब दो से ढाई लाख रुपये की आर्थिक क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.