अररिया, जनवरी 7 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। किसानों को खेती से जुड़ी योजनाओं का लाभ आसानी से मिले इसको लेकर पूरे फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र में फार्मर आईडी कार्ड बनाने का मुहिम का शुभारंभ मंगलवार से हुआ। इस योजना का किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले इसको लेकर जगह-जगह शिविर लगाया गया है। प्रखंड के रहिकपुर ठीलामोहन,हलहलिया, किरकिचिया,ढोलबज्जा,सैफगंज,अम्हारा, खैरखां आदि पंचायत में कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा हलहलिया पंचायत के रमैय, भागकोहलिया, मानिकपुर,बारा, बोकड़ा आदि में शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर कृषि समन्वयक प्रियंका कुमारी,राजस्व कर्मचारी अनिश कुमार,किसान सलाहकार मुरली मनोहर, सुप्रिया कुमारी आदि ने जानकारी देते हुए बताया की किसानों के लिए अब खेती से जुड़ी योजनाओं का लाभ लेना और भी आसान होने वाला है। केंद्र सरकार ने एक नई पह...