अररिया, फरवरी 7 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारबिसगंज प्रखंड के छह पंचायतों में संपन्न हुए पैक्स चुनाव की मतगणना शनिवार की सुबह प्रखंड मुख्यालय स्थित मतगणना स्थल पर शुरू हुई। मतगणना की प्रक्रिया प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ संजय कुमार की देखरेख में संपन्न कराई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक चार पंचायतों के पैक्स चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जबकि दो पंचायतों की मतगणना अभी जारी है, जो देर रात तक चलने की उम्मीद है। अब तक जिन पंचायतों के परिणाम घोषित हुए हैं, उनमें खैरखां पंचायत से अरुण विश्वास ने 24 मतों से जीत दर्ज की है। अरुण विश्वास को कुल 987 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी परमेश कुमार को 963 वोट मिले। पोठिया पंचायत में नादिर आलम को 402 मतों से विजयी घोषित किया गया। नादिर आलम को 767 वोट प्राप्त हुए, वहीं उनके प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.