अररिया, जनवरी 9 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। फारबिसगंज अनुमंडलीय क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार कुमार नितेश उर्फ मुनमुन सिंह की माता रत्नरानी सिंह (81 वर्ष) पति स्व.चक्रम सिंह का बुधवार की मध्य रात्रि में उनके प्रोफेसर कॉलोनी स्थित आवास में हो गया। मृतका अपने पीछे तीन पुत्र सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई है। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवारजनों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं पत्रकारिता जगत में गहरा शोक व्याप्त हो गया। स्व. रत्नरानी सिंह एक धर्मपरायण, मृदुभाषी एवं स्नेहिल स्वभाव की महिला थीं। वे अपने सरल आचरण और स्नेहपूर्ण व्यवहार के लिए समाज में विशेष रूप से जानी जाती थीं। इधर पत्रकार की माता के निधन की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में शहरवासी उनके आवास पहुंच कर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी है। शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक जनार्दन यादव,राजद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.