अररिया, जनवरी 12 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। गया जी की तिलकुट का स्वाद भले ही सबकी जेहन में बसा हो, लेकिन इन दिनों फारबिसगंज शहर में भी बनने वाली तिलकुट की भी खूब डिमांड है। आगामी 14 और 15 जनवरी को मकर सक्रांति का पर्व रहने को लेकर शहर में तिलकुट का बाजार सज गया है। शहर के सदर रोड़, स्टेशन चौक,पटेल चौक,पुराना बस स्टैंड रोड़ सहित हाट बाजारों में तिल की सोंधी खुशबू मकर सक्रांति के करीब होने का एहसास करा रहा है। प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी को मकर सक्रांति मनाने की परंपरा है, लेकिन इस तिथि में भी अब आंशिक फेरबदल होने लगी है। हालांकि इस वर्ष 14 और 15 जनवरी को ही मकर सक्रांति है। इसलिए तिल,तिलकुट,चूड़ा और गुड़ की बाजार सज गई है। शहर के सदर रोड़ सहित अन्य स्थानों में पर हर साल बाहर से आये कारीगरों द्वारा तिलकुट तैयार किया जाता है। इसके अलावे कई जगहों पर स...