नैनीताल, फरवरी 18 -- नैनीताल, संवाददाता। फायर सीजन से पहले तैयारियों का दावा करने वाले वन विभाग की मॉक ड्रिल बुधवार को जमीनी स्तर पर विफल नजर आई। पाइंस क्षेत्र में आयोजित इस अभ्यास में राहत-बचाव, चिकित्सा व्यवस्था और संसाधनों के उपयोग को लेकर खामियां सामने आईं। हालात यह रहे कि ड्रिल के दौरान एक घायल तक समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी, जबकि सुरक्षा उपकरण मौके पर मौजूद होने के बावजूद उपयोग में नहीं लाए गए।सुबह करीब 10:30 बजे वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन को लेकर ब्रीफिंग दी गई। इसके बाद करीब 10:45 बजे फायर लाइन काटते हुए मॉक ड्रिल शुरू की गई। आग की स्थिति दर्शाते हुए कुछ कर्मचारियों को घायल दिखाया गया। घायलों को स्ट्रेचर से सड़क तक लाया गया। एक घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया, लेकिन दूसरे के लिए न तो स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.