संभल, फरवरी 7 -- बहजोई कोतवाली पुलिस ने फायरिंग, मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार ने बताया कि महिला उप निरीक्षक अपर्णा बंसल ने 05 फरवरी को कोतवाली में तहरीर दी गई थी कि गश्त के दौरान मोहल्ला कृष्णा कुंज, डीएम आवास के पास कुछ युवक आपसी रंजिश को लेकर गाली-गलौज, मारपीट कर रहे थे। इस बीच आरोपी अवैध हथियार से फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पूरे मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने शुक्रवार को आरोपी सरताज, आसिम उर्फ मम्मा, रोहिल उर्फ रोहित, नाजिम तथा समीर निवासी ईदगाह कॉलोनी बहजोई को बड़ा मैदान के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.