फिरोजाबाद, जनवरी 16 -- शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर में गुरुवार की रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पुलिस ने पीड़ित अधिवक्ता की शिकायत पर गांव के प्रधान, उसके बेटे सहित अन्य लोगों के खिलाफ देर रात मुकदमा दर्ज कराया है। अधिवक्ता आशीष यादव पुत्र विजय प्रकाश यादव निवासी जलालपुर थाना शिकोहाबाद मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया जा रहा था। रात में गांव के प्रधान मुल्तान सिंह पुत्र बचान सिंह, उसके बेटे नीलेश, रवि, आशीष उर्फ आशू, सोनू पुत्र प्रमोद सिंह, तीन चार आज्ञात लोगों ने घर पर आकर गाली गलोज करते हुए अवैध हथियारों से अधिवक्ता को जान से मारने की नियत से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जानलेवा हमला को देखकर अधिवक्ता ने घर में घुसकर अपने घर के दरवाजे को बंद कर लिया। घटना में अधिवक्ता, उसके परिवार के लोग बाल बाल बच गए। घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.