रामपुर, जनवरी 29 -- रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में इंडियन ऑयल कंपनी के आरएम सेल्स की कार पर फायरिंग के आरोपी सपा नेता एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री सुरेंद्र सागर के बेटे और भतीजे की जमानत अर्जी सेशन कोर्ट से मंजूर हो गई है। अदालत से दोनों की रिहाई के परवाने जारी हो गए हैं। मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले इंडियन ऑयल के आरएम सेल्स अनिल कुमार रामपुर में तैनात हैं। वे यहां गंगापुर आवास विकास कॉलोनी में जगवीर सिंह के मकान में किराये पर रहते हैं। 15 जनवरी की सुबह उन्होंने अपनी कार में गोलियों के तीन निशान देखे। एक गोली शीशे में, एक बोनट में और एक साइड में लगी थी। कार के पास खाली कारतूस भी मिले थे। घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। उनकी तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की। रविवार को सीसीटीवी फुट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.