आरा, जून 5 -- -बिहिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में बुधवार की देर शाम हुई थी मारपीट बिहिया। निज संवाददाता भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में बुधवार की देर शाम आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट और फायरिंग मामले में पुलिस ने कल्याणपुर पंचायत के मुखिया सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मुखिया के अलावा कृष्णा यादव, सरोज यादव और दीपक सोनार के अलावा दूसरे पक्ष के रामबाबू यादव बलिराम यादव और धर्मेन्द्र यादव गिरफ्तार किये गये हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ही पक्ष आपसी विवाद को लेकर भिड़ गये और मारपीट शुरू हो गयी। इस दौरान पांच से छह राउंड फायरिंग की गयी। इस दौरान गांव में दहशत मची रही। सूचना मिलते ही बिहिया थानाध्यक्ष आदित्य कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गये। घटना को लेकर मुखिया वी...