हाजीपुर, जनवरी 21 -- हाजीपुर,नगर संवाददाता। हेला बाजार में मंगलवार की रात को दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी मामले में पुलिस ने मौके से तीन खोखा एवं चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चारों आरोपी नगर थाना क्षेत्र के हेला बाजार निवासी मनोज कुमार पिता राम एकबाल राय, विकाश कुमार पिता उमेश पासवान, राहुल कुमार पिता उमेश पासवान, सुरेश पासवान उर्फ कारू पासवान, पिता गहनू पासवान बताया गया है। पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार सभी आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। वही दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर नगर थाने में एफआईआर करायी गई है। एक पक्ष के मनोज कुमार ने दो नामजद एवं 40 से 50 अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया है। दूसरे पक्ष के विकास कुमार पांच नामजद के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया है। एफआईआर में विकास कुमार ने बताया कि दवाई लेकर अपने घर लौट रहे...