रामपुर, सितम्बर 13 -- कोतवाली क्षेत्र के उत्तराखंड से सटे दिबदिबा गांव में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग के मामले में शुक्रवार को दूसरे पक्ष ने भी अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने इस प्रकरण में दूसरे पक्ष के चार नामजदों सहित सात लोगों को आरोपी बनाया है। उत्तराखंड से सटे दिबदिबा गांव में जितेंद्र चौधरी और गुरसेवक सिंह पक्ष के बीच रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के चलते तीन दिन पहले विवाद हो गया था। जिसके बाद फायरिंग हुई थी। जिसमें तीन लोग घायल हुए थे। पुलिस ने एक पक्ष की तरफ से केस दर्ज कर लिया था। अब शुक्रवार को दूसरा पक्ष थाने पहुंचा और आरोप लगाया। तहरीर देते हुए दिबदिबा गांव निवासी सज्जन सिंह ने कहा कि सोमवार की देर शाम उनका भतीजा वंशदीप सिंह अपने दोस्त गुरदत्त सिंह, गुरसेवक सिंह, गुरविंदर सिंह व निहाल बत्रा के साथ घर में बैठा हुआ था। निहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.