हिन्दुस्तान टीम, मार्च 19 -- बिहार के अररिया जिले के फुलकाहा थाना क्षेत्र में गत 12 मार्च को गांजा तस्कर अनमोल यादव को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला और इस दौरान धक्का-मुक्की के बाद एएसआई की मौत मामले की जांच के बाद डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने फुलकाहा थानाध्यक्ष एसआई रौनक कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस के वाहन चालक अजय कुमार पासवान को लाइन हाजिर कर दिया है। डीआईजी ने अपने आदेश में घटना के वक्त फुलकाहा थानाध्यक्ष के गैर जिम्मेदाराना रवैये का उल्लेख किया है। उन्होंने माना कि फुलकाहा थानाध्यक्ष रौनक कुमार ने गैर जिम्मेदाराना तरीके से छापेमारी दल का नेतृत्व किया था। सरकारी वाहन उल्टी दिशा में खड़ा किया गया था, जिस कारण वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद चालक गाड़ी को बैक नहीं कर सका। इसका फायदा आरोपी अनमोल यादव को छुड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.