गया, जनवरी 30 -- गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिघी फायरिंग जोन में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। सीआरपीएफ जवानों द्वारा फायरिंग अभ्यास के दौरान तोप का गोला फटने से दो किशोर उसकी चपेट में आ गए। इस घटना में सेवई गांव निवासी किशोर सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा किशोर मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ वह फायरिंग जोन है, जहां सुरक्षा कारणों से आम लोगों के जाने पर रोक रहती है। ऐसे में दोनों किशोर प्रतिबंधित क्षेत्र में कैसे पहुंचे और गोला की चपेट में कैसे आए, यह जांच का अहम मुद्दा बन गया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस...