बदायूं, नवम्बर 15 -- बदायूं। खेत की जुताई कर रहे किसान और उसके भाइयों पर गांव के तीन लोगों ने अचानक फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान ट्रैक्टर लेकर भागे भाइयों का ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मामला कादरचौक थाना क्षेत्र के कादरबाड़ी गांव के गंगा की कटरी का है। यहां के रहने वाले किसान सादर सेन (24) पुत्र तेज खां अपने बड़े भाई सलीम और नसीम के साथ शुक्रवार रात गेहूं की बुवाई के लिए खेत की जुताई करने ट्रैक्टर से गए थे। इसी दौरान गांव के ही तीन लोग वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होते ही सादर सेन ट्रैक्टर लेकर भागे, जबकि उनके भाई सलीम और नसीम पैदल खेत से दूर हटे। भागते समय ट्रैक्टर फैक्ट्री की जमीन में फंस गया और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.