लखनऊ, अप्रैल 3 -- तीन साल बाद हुए चुनाव में चार शहर के पदाधिकारी लखनऊ प्रमुख संवाददाता फायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन का त्रिवार्षिक चुनाव हजरतगंज में हुआ। इस बार उपाध्यक्ष से लेकर महासचिव तक चार पदाधिकारी लखनऊ से चुने गए हैं। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी का चुनाव किया। नई कार्यकारिणी में संरक्षक के पद पर कांसगंज के रजनीकांत महेश्वरी (एमएलसी) को चुना गया है। मैनपुरी के हेमंत चंदाना प्रांतीय अध्यक्ष, लखनऊ के महेश चन्द्र गुप्ता महासचिव, लखनऊ के अखिलेश चन्द्र गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बरेली के अम्ब्रीश कुमार अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हापुड़ के अतुल सिंघल वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए हैं। गोरखपुर के रिजवान अहमद और शाहजहांपुर के वेद प्रकाश गुप्ता भी वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए हैं। हाथरस के अनुभव अग्रवाल संगठन मंत्री चुने गए हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.