लातेहार, जून 14 -- चंदवा, प्रतिनिधि। डाल्टनगंज धर्म प्रांत के शिक्षा निदेशक गोठगांव महुआडांड़ पारिष के पल्ली पुरोहित सह शिक्षक फादर मॉरिस टोप्पो का निधन बुधवार की रात रांची स्थित गुरु नानक अस्पताल में हो गई थी। सूत्रों की माने तो हार्ट अटैक के बाद उन्हें रांची स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर चंदवा पहुंचा। स्थानीय कैथोलिक आश्रम परिसर में बड़ी संख्या में लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए। इस दौरान फादर फबियानुस सिंदुरिया, फादर संजय, फादर धोती के नेतृत्व में सामूहिक रूप से प्रार्थना की गई। यह बताते चले की फादर मॉरिस ने चंदवा स्थित पल्ली में वर्ष 2011 से 2019 तक अपनी सेवा दी थी। इसके अलावे फादर मॉरीश ख्रीस्त राजा उच्च विद्यालय के प्राचार्य भी रहे थे। उनके निधन एवं पार्थिव शरीर के चंदवा आने की सूचना के बाद बड...