रांची, अगस्त 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची कैथोलिक आर्च डायसिस के पुरोहित फादर पॉलीकार्प केरकेट्टा का निधन 26 अगस्त को रिम्स में हो गया। बुधवार को हुलहुंडू में दफनाया गया। दफन संस्कार की विधि आर्च बिशप विंसेंट आइंद ने पूरी कराई। फादर अमित डुंगडुंग ने उनके जीवन पर जानकारी दी। मौके पर विकार जेनरल फादर आनंद डेविड खलखो, हुलहुंडू पल्ली के पुरोहित विंसेंट मिंज सहित आर्च डायिसस के 106 पुरोहितों के अलावा कलीसिया के लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...