प्रयागराज, मार्च 28 -- भारतीय सांस्कृतिक परिषद के संस्थापक फूलचन्द्र दुबे की स्मृति में अल्लापुर में फागुनोत्सव आयोजित किया गया। इसमें देश के प्रसिद्ध डॉ. शंभुनाथ त्रिपाठी अंशुलजी, तलब जौनपुरी, केपी गिरी, कमल नारायण शुक्ला, वंदना शुक्ला, मतवाला, महक जौनपुरी, नजर इलाहाबादी, योगेश झमाझम ने हास्य कविताएं प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। परिषद के अध्यक्ष दुर्गेश दुबे ने भाजपा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता का अभिनंदन किया। विधायक हर्षवर्धन वाजपेई, विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के अध्यक्ष केपी सिंह, हाईकोर्ट बार के पूर्व अध्यक्ष राधाकांत ओझा, रामनरेश तिवारी पिंडीवासा, यदुनाथ द्विवेदी, मुन्नीलाल पांडेय, शैलेश पांडेय, देवेंद्र नाथ मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.