वाराणसी, जुलाई 3 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। भिखारीपुर में प्रस्तावित 'वाई आकार के फ्लाईओवर के लिए मृदा परीक्षण (स्वायल टेस्टिंग) चल रही है। बरेका के सामने मशीनों से मिट्टी की भार वहन क्षमता (बियरिंग कैपिसिटी) परखी जा रही है। इसी हिसाब से फ्लाईओवर के फाउंडेशन की डिजाइन तय होगी। भिखारीपुर में 119 करोड़ से 1081 मीटर लम्बा और 10.50 मीटर चौड़ा फ्लाईओवर बनना है। इसका एक छोर (782 मीटर लम्बा) भिखारीपुर और दूसरा (299 मीटर लम्बाई) सुंदरपुर की ओर से होगा। इससे यह फ्लाईओवर 'वाई आकार का होगा। इसमें दोनों ओर 5.5-5.5 मीटर चौड़ी सर्विस लेन भी बनाई जानी है। यह फ्लाईओवर लहरतारा-बीएचयू-रवीन्द्रपुरी फोरलेन और सिक्सलेन प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इसी परियोजना के तहत मंडुवाडीह चौराहे पर 676 मीटर लम्बा फ्लाईओवर प्रस्तावित है। इसके निर्माण पर 59.402 करोड़ खर्च होंग...