बिजनौर, नवम्बर 24 -- बढ़ापुर, संवाददाता। नगर पंचायत बढ़ापुर के सभासद एवं भाजपा नेता श्याम सिंह एड. ने ठेकेदार पिता, पुत्र व एक अज्ञात के खिलाफ नगर पंचायत कार्यालय की अलमारी से फाइल चोरी करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय के आदेश पर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। भाजपा नेता एवं नगर पंचायत बढ़ापुर सभासद श्याम सिंह एड. ने नगीना निवासी ठेकेदार समेत तीन लोगों पर नगर पंचायत बढ़ापुर की अलमारी से फाइल चोरी करने का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही कराने के लिए न्यायालय की शरण लेते हुए न्यायालय में दी तहरीर में आरोप लगाया कि लगभग ढाई महीने पहले नगर पंचायत के पूर्व टैक्स कलेक्टर रशीद अहमद पंचायत कार्यालय पहुंचे और नगर पंचायत कर्मचारी नीरज कुमार से अपनी सर्विस बुक देखने को कहा तभी नीरज कुमार ने वहां पर तैनात कर्म...