फिरोजाबाद, जून 8 -- फिरोजाबाद। नगर निगम के तत्कालीन अपर नगर आयुक्त, लेखाधिकारी, लेखाकार, सेवानिवृत्त लेखा लिपिक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत उप्र सतर्कता अधिष्ठान आगरा के निरीक्षक द्वारा दर्ज कराए मुकदमे को लेकर शनिवार को बकरीद के अवकाश के बाद भी नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में मामला चर्चा का विषय बना रहा। ठेकेदारों का कहना था कि अक्सर नगर निगम में भुगतान को लेकर फाइलों को लटकाया जाता है। जिस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है उसमें कई फाइलें ऐसी थीं जिनका भुगतान कई सालों से अटका हुआ था। उप्र सतर्कता अधिष्ठान आगरा में अरविंद कुमार राय तत्कालीन अपर नगर आयुक्त फिरोजाबाद नगर निगम, योगेंद्र कुमार त्रिपाठी लेखाधिकारी, जितेंद्र कुमार गुप्ता लेखाकार, राजेंद्र सिंह सेवानिवृत्त लेखा लिपिक नगर निगम के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। तत्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.