लखनऊ, जनवरी 19 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता केंद्रीय सहयोग से चल रही योजनाओं की सोमवार को अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फाइलों की कमियों को समय रहते दूर किया जाए। 23 जनवरी को शिक्षा मंत्रालय के समग्र शिक्षा के अतिरिक्त सचिव धीरज साहू वित्तीय एवं भौतिक प्रगति जानने के लिए यूपी आ रहे हैं। ऐसे में इससे पहले तैयारियां शुरू हो गई हैं। बेसिक शिक्षा निदेशालय में हुई बैठक में समग्र शिक्षा से जुड़ी एक-एक योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। पीएमश्री, सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय, केजीबीवी व फर्नीचर खरीद इत्यादि के बारे में एसीएस ने जानकारी ली। उन्होंने कहा कि फाइलों को चलाने के बाद अधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि कहीं वह बेवजह रूकी न रहे। समय रहते उसे निस्तारित कराया जाए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.