कोडरमा, फरवरी 10 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोडरमा में राष्ट्रीय फाइलेरिया विलोपन कार्यक्रम को लेकर सोमवार को बैठक प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरपी शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केंद्र के स्वास्थ्यकर्मी व डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में बताया कि फाइलेरिया विलोपन 2026 के तहत इस साल कोडरमा प्रखंड के 18 पंचायतों में कुल 2 लाख दस हजार लोगों को दवा दिये जाने का लक्ष्य है। इसके लिए आंगनबाड़ी समेत कुल 159 बूथ बनाये गये हैं, जहां 10 फरवरी से 2 साल से ऊपर सभी बच्चों व लोगों को इसकी दवा दी जायेगी। इसके बाद 11 से 25 फरवरी तक डोर टू डोर अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं, गंभीर बीमारी से ग्रसित लोग, बीपी के मरीज समेत कुछ ऐसे लोग हैं, जिन्हें यह दवा नहीं दिया जाना है। मौके पर बीपी...