जहानाबाद, फरवरी 3 -- 10 फरवरी से जिले में चलेगा फाइलेरियारोधी दवा सेवन अभियान, अभियान की सफलता के लिए समन्वय समिति की बैठक शिक्षा, पंचायती, जीविका व विभिन्न विभागों के जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी हुए शामिल जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में जिला पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आगामी 10 फरवरी से फाइलेरिया रोधी दवा सेवन कराने के लिए सर्वजन दवा सेवन अभियान संचालित करने के लिए बैठक संबंधित पदाधिकारियों के साथ किया गया। जिला समन्वय समिति की बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य पंचायती राज विभाग, आपूर्ति विभाग, जीविका एव अन्य विभागों के जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया गया। उक्त अवसर पर पदाधिकारियों का फाइलेरिया रोधी दवा सेवन एवं जागरूकता विषय पर उन्मुखीकरण की जानकारी साझा की गई। इस मौके...