मिर्जापुर, मार्च 11 -- राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में मंगलवार को फाइलेरिया से ग्रसित 39 रोगियों को एमएमडीपी किट वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान फाइलेरिया से बचाव और इलाज के बारे में जानकारी भी दी गई। फाइलेरिया से ग्रसित रोगियों की सुविधा, जागरूकता और सफाई के दृष्टिकोण से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में फाइलेरिया प्रोग्राम के तहत कुल 39 रोगियों को एमएमडीपी किट वितरित की गई। इसमें एक बाल्टी, एक मग, एक तौलिया, एक टब और लाइफबॉय साबुन शामिल थे। एमआई सुशील कुमार दुबे ने फाइलेरिया से ग्रसित रोगियों को इस रोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर जांच और इलाज से फाइलेरिया से राहत मिल सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि फाइलेरिया का जांच और इलाज निःशुल्क उपलब्ध है। इस दौरान बीसीपीएम राहुल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.