पटना, फरवरी 9 -- राज्य सरकार 2027 तक फाइलेरिया मुक्त बिहार के लक्ष्य के लिए 10 से 28 फरवरी के बीच मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान शुरू करेगी। इस दौरान प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ता 34 जिलों में घर-घर जाकर 8.93 करोड़ लोगों को अपने सामने दवा खिलाएंगे। इन जिलों में से 19 जिलों में दो दवाएं और 15 जिलों में तीन दवाएं लोगों को खिलायी जाएंगी। ये बातें सोमवार को आर ब्लॉक स्थित होटल में आयोजित राज्य स्तरीय एमडीए कार्यशाला में क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यालय के वरीय क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रविशंकर सिंह ने पत्रकारों से कहीं। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया का पूर्ण उन्मूलन राज्य एवं केंद्र सरकार के साझा प्रयासों से ही संभव है। कार्यशाला में ग्लोबल हेल्थ स्ट्रेटजिज के वरीय निदेशक अनुज घोष, पीरामल स्वास्थ्य के विकास सिन्हा, रणविजय सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.