पूर्णिया, फरवरी 11 -- बैसा, एक संवाददाता। बैसा एवं अमौर सीएचसी में मंगलवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरूआत की गयी। बैसा में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रफी जुबैर एवं अमौर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ए. हक ने अस्पताल में दवा खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को दवा का सेवन कराने के लिए 11 फरवरी को मेगा एमडीए कैंप का आयोजन सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर किया जाएगा। जिसमें स्वास्थ्यकर्मी अपने सामने दवा सेवन कराएंगे। जीविका के सभी सदस्य को मेगा कैंप में दवा खिलाया जाएगा। प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी अगले 14 दिनों तक घर-घर जाकर छूटे हुए लाभार्थियों को दवा खिलाएंगे।‌ अंतिम तीन दिनों में सभी स्कूल में बूथ लगाकर दवा खिलाना है। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया रोधी दवाएं पूरी तरह सुरक्षित है। रक्तचाप, शुगर, अर्...