देवघर, जनवरी 9 -- देवघर,प्रतिनिधि। आईएमए देवघर के सभागार में गुरुवार को जिले में फाइलेरिया विलोपन कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी एमडीए-2026 अभियान की सुदृढ़ तैयारी के उद्देश्य से जिला वीबीडी कार्यालय द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न सीएचसी से आए सीएचओ एवं बीटीटी सदस्य सक्रिय रूप से शामिल हुए। प्रशिक्षक के रूप में जिला वीबीडी पदाधिकारी एवं डीएमओ डॉ. अभय कुमार यादव ने प्रतिभागियों को एमडीए -2026 के सफल क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन केवल एक स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि इसे जन-आंदोलन के रूप में लागू करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आपसी समन्वय, जवाबदेही एवं सक्रिय भागीदारी से ही लक्ष्य की प्राप्ति संभव है। इस दौरान...