पूर्णिया, जनवरी 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र में बुधवार को फाइलेरिया विषय पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया ने की। इस मौके पर उन्होंने फाइलेरिया कार्यक्रम को विशेष रूप से प्रभावी बनाने पर जोर दिया। इसके लिए जिले के सभी संबधित पदाधिकारी को तत्परता से कार्य करने की निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरवरी माह में शुरु होने वाले एमडीए कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से सफल बनाने की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम में जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. आरपी मंडल ने भी अपने सुझाव दिए। इस अवसर पर जिला मलेरिया कंसल्टेंट, डब्लूएचओ के जोनल कोऑर्डिनेटर पिरामल स्वस्थ्य के डिस्ट्रिक्ट लीड प्रोग्राम लीड, प्रोग्राम ऑफिसर स...