मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- मुजफ्फरपुर। जिले में 10 फरवरी से शुरू होने वाले फाइलेरिया दवा खिलाने के अभियान में एनसीसी कैडेट भी सहयोग करेंगे। इसे लेकर शुक्रवार को सदर अस्पताल के मीटिंग हॉल में कई कॉलेजों के एनसीसी कैडेट को ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनिंग जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ सुधीर कुमार और पीरामल के मो इफ्तेखार अहमद ने दी। डॉ सुधीर कुमार ने बताया कि एनसीसी कैडेट लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाने के लिए जागरूक करेंगे। मौके पर रोशन कुमार, राजीव कुमार, धनंजय कुमार धीरज, संजय कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...