बोकारो, फरवरी 4 -- दामोदा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को चंद्रपुरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 10 से 25 फरवरी के बीच चलने वाले फाइलेरिया रोधी (डीईसी और एल्बेंडाजोल) दवा खिलाने को लेकर एमओआईसी डॉक्टर मनीष कुमार ने सेविकाओं को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि दो साल से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं एवं गंभीर बीमार व्यक्ति को छोड़कर दवा खिलानी है। कहा कि 10 फरवरी को बूथ स्तर पर और 11 से 25 फरवरी तक घर घर जाकर दवा की सही खुराक खिलानी है। मुखिया चंदन कुमार सिंह, नारायण मरांडी, पूर्व मुखिया कृष्णा सिंह, बीपीएम भवेश मिश्रा, एमटीएस मनोज कुमार, एमपीडब्ल्यू प्रदीप कुमार, एलएस लक्ष्मी कुमारी व चंद्रपुरा सेविका संघ की पदाधिकारी सत्यवती देव...