रांची, फरवरी 10 -- रांची, संवाददाता। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से देशभर के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य वर्ष 2027 तक भारत को पूर्णत फाइलेरिया मुक्त बनाना है। अभियान में जनप्रतिनिधियों, सांसदों, विधायकों और स्थानीय प्रशासन से सक्रिय सहयोग की अपील की गई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार फाइलेरिया से बचाव के लिए दवाएं पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध करा रही है, इसलिए सभी नागरिकों को अभियान में शत-प्रतिशत भागीदारी करनी चाहिए। बैठक में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने राज्य की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य के 9 जिलों में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को 100 प्रतिशत सफलता के साथ संचालित किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.