धनबाद, दिसम्बर 6 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय स्थित सभागार में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम व सर्वजन दवा सेवन अभियान की तैयारी की समीक्षा बैठक हुई। मौके पर जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार सहित सभी संबंधित अधिकारी शामिल थे। पारिवारिक पंजी के अद्यतन, सूक्ष्म कार्य योजना निर्माण, पर्यवेक्षण कार्ययोजना तैयार करने, फाइलेरिया रोगियों की सूची अपडेट करने तथा वैक्टर जनित रोगों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। सिविल सर्जन ने संबंधित अधिकारियों को अभियान की सफलता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला बीबीडी सलाहकार रमेश कुमार सिंह ने स्वास्थ्य केंद्रों से प्राप्त प्रतिवेदन की समीक्षा की। बैठक में मलेरिया निरीक्षक, तकनीकी पर्यवेक्षक प्रवीण कुमार, अमरचंद्...