साहिबगंज, फरवरी 10 -- साहिबगंज। जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने के उद्देश्य से मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम का जिला स्तरीय उद्घाटन अपग्रेड नगरपालिका कन्या उच्च विद्यालय में मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीसी हेमंत सती एवं सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों का पारंपरिक रूप से बुके देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीसी ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर लेकिन पूरी तरह रोके जा सकने वाला रोग है। समय पर और सही तरीके से दवा सेवन कर जिले को इस बीमारी से मुक्त किया जा सकता है। उन्होंने एमडीए कार्यक्रम की सफलता के लिए सामूहिक जागरूकता, जनसहभागिता एवं स्वास्थ्य विभाग तथा समुदाय के बीच बेहतर समन्वय पर विशेष बल दिया। एमडीए कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फाइलेरिया उन्मूलन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.