मधुबनी, अगस्त 19 -- मधुबनी, नगर संवाददाता। जिले में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत नाइट ब्लड सर्वे 20 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगा। अभियान जिले के बिस्फी, बेनीपट्टी, पंडौल एवं रहिका में एक फिक्स एवं एक रैंडम साइट में चलाया जाएगा। नाइट ब्लड सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर जिले के चयनित प्रखंडों में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम का आयोजन अगले साल फरवरी में किया जाएगा। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ.डी.एस सिंह ने बताया कि संभावित मरीजों का पता लगाने के लिहाज से सर्वे बेहद महत्वपूर्ण है। शरीर में मौजूद फाइलेरिया के परजीवी रात के समय ज्यादा सक्रिय होते हैं। इसीलिए नाइट ब्लड सर्वे संभावित रोगियों का पता लगाने का उचित माध्यम है। चयनित प्रखंड में दो सत्रों का चुनाव किया जाएगा जहां से 300-300 स्लाइड रक्त के नमूने का संग्रह किया जाएगा। यह सर्...