अमरोहा, फरवरी 24 -- अमरोहा। फाइनेंस पर खरीदा गया दस टायरा कंटेनर किस्त टूटने पर सुपुर्दगी में ले लिया। बाद में फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक और कैशियर ने बिना ट्रांसफर कराए कंटेनर को दूसरे लोगों को बेच दिया। इतना ही नहीं फर्जी तरीके से फास्टैग भी बनवा लिया। मामले में कोर्ट के आदेश पर प्रबंधक व कैशियर के अलावा खरीद-फरोख्त में शामिल तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव रायपुर खुर्द निवासी अमजद द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक उन्होंने मणिपुर फाइनेस लिमिटेड मुरादाबाद के जरिए दस टायरा कंटेनर खरीदा था लेकिन किन्ही कारण वह एक मासिक किस्त जमा नहीं करा पाए। लिहाजा, फाइनेंस कंपनी के कैशियर ने फरवरी 2025 में कंटेनर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद अमजद ने किस्त जमा करने के लिए फाइ...