रुद्रपुर, जनवरी 15 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर के गाबा चौक स्थित एक गोल्ड लोन फाइनेंस कार्यालय के बाहर गुरुवार को व्यापारियों ने धरना-प्रदर्शन कर तालाबंदी कर दी। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बैंक कर्मचारी लोन की किस्त और पूरा बकाया चुकाने पहुंचे एक कारोबारी को लगातार सर्वर डाउन का बहाना बनाकर टरका रहे हैं। उनकी मांग थी कि पूरा लोन चुकाने के बाद गिरवी रखा गया सोना तत्काल वापस किया जाए। करीब एक घंटे तक व्यापारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे रहे। बाद में आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त किया। ट्रांजिट कैंप निवासी कारोबारी विकास बंसल ने बताया कि उन्होंने 15 महीने पहले गाबा चौक स्थित एक गोल्ड लोन फाइनेंस कार्यालय से लगभग 60 लाख रुपये मूल्य का सोना गिरवी रखकर 32 लाख का लोन लिया था। इसके बाद उन्होंने नियमानुसार 15 महीनों तक ईएमआई जमा की और पूरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.