संभल, दिसम्बर 15 -- चन्दौसी - बदायूँ रोड स्थित ब्लाक बनियाखेड़ा के सामने सोमवार दोपहर दो युवकों ने फाइनेंस कर्मी बताकर एक युवक से स्कूटी छीनने की कोशिश की गई। विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट की गई। सूचना पर पहुंचे युवकों के साथियों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। मुरादाबाद रोड स्थित ब्लाक बनियाखेड़ा के बाहर सोमवार की दोपहर तीन बजे उस समय भीड़ जमा हो गई । जब दो युवक फर्जी फाइनेंस कर्मी बताकर एक युवक की स्कूटी छीनने की कोशिश करने लगे। मुमथल रोड स्थित निजी अस्पताल में काम करने वाला युवक अस्पताल संचालक की स्कूटी लेकर किसी काम से जा रहा था। जैसे ही वह ब्लाक बनियाखेड़ा के पास पहुंचा तो उसे दो बाइक सवार युवकों ने रोक लिया और फाइनेंस कर्मचारी बात कर स्कूटी छीनने लगे। विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंचे साथियों ...