सहारनपुर, फरवरी 23 -- बेहट। कस्बे में स्थित एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में 10-12 युवकों के मैनेजर व कर्मचारियों के साथ मारपीट करने और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शाखा प्रबंधक की तहरीर पर भीम आर्मी जय भीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 21 फरवरी को सुबह करीब 11 से 1 बजे के बीच आरोपी युवक ऑफिस में घुसे और कर्मचारियों से मारपीट की। आरोप है कि उन्होंने कंपनी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और धमकी दी। घटना के बाद कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। इंस्पेक्टर सतपाल सिंह भाटी ने बताया कि तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मंजीत सिंह नौटियाल, अंकित निवासी मोहल्ला खालसा बेहट, विकास पुत्र तिलकराम निवासी गांव जाटोंवाला (थाना मिर्जापुर क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.