बिजनौर, फरवरी 2 -- धामपुर। फिन फाइनेंस कंपनी की शाखा में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आया है। कंपनी में सीएसएम के पद पर तैनात पर सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की ऋण किश्तों की राशि हड़पने और कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिन फाइनेंस कंपनी का मुख्य कार्यालय हैदराबाद में स्थित है, जबकि उसकी एक शाखा धामपुर में संचालित है। कंपनी ने महिलाओं के स्वयं सहायता समूह गठित कर उन्हें छोटे-छोटे रोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराती है। जिसकी वसूली किश्तों में की जाती है। आरोप है कि धामपुर शाखा में सीएसएम के पद पर नियुक्त आकाश पाल समूह की महिलाओं से ऋण की किश्तें वसूलने का कार्य करता था। आरोप है कि उसने स्वयं सहायता समूह के सदस्यों से लगभग 1 लाख 93 हजार रुपये की किश्त ...