नई दिल्ली, मार्च 8 -- न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि भारतीय टीम के परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ होने के कारण रविवार को होने वाला चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मैच चुनौती पूर्ण बन गया है लेकिन उन्हें विश्वास है कि उनकी टीम परिस्थितियों से जल्द से जल्द सामंजस्य बिठाने में सफल रहेगी। न्यूजीलैंड ने 2000 से आईसीसी का कोई टूर्नामेंट नहीं जीता है। उसने 2000 में कीनिया में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को हराया था। सैंटनर ने मैच की पूर्व संध्या पर संवाददाताओं से कहा, ''हम जानते हैं कि भारत कड़ी चुनौती पेश करेगा। वे शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं और यहां की परिस्थितियों से भी अच्छी तरह वाकिफ हैं।'' उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत के खिलाफ कुछ दिन पहले यहां मैच खेलने का उनकी टीम को भी फायदा मिलेगा। सैंटनर ने कहा, ''मेरा मानना है कि भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.