नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- भारतीय टीम ने शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली भारतीय टीम 200 का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम बन गई है। जारी टूर्नामेंट का हाईएस्ट स्कोर भारत ने अपने नाम किया। अभिषेक शर्मा ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 31 गेंद में आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 61 रन बनाये। तिलक वर्मा ने 34 गेंद में नाबाद 49 रन बनाये। संजू सैमसन ने 23 गेंद में 39 और अक्षर पटेल ने 15 गेंद में नाबाद 21 रन बनाये। टी20 एशिया कप में सर्वाधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भारत के नाम है। भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2022 में 2 विकेट खोकर 212 रन बनाए थे। वहीं शुक्रवार को भारत ने 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए। पाकिस्तान ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 2022 में 193 रन बनाए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.