नई दिल्ली, मार्च 8 -- विराट कोहली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में विराट कोहली खेलते हुए नजर आएंगे। इसके बाद खिलाड़ी आईपीएल के आगामी सीजन में व्यस्त होने वाले हैं। टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली के पास खिताबी मुकाबले के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड हासिल करने का मौका होगा। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले सेमीफाइनल में 84 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। विराट कोहली के पास वनडे में एक बड़ा रिकॉर्ड हासिल करने के लिए 55 रनों की जरूरत है। विराट कोहली इस समय वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि उनके पास कुमार संगकारा को पीछे छोड़कर दूसरे स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.