गिरडीह, दिसम्बर 31 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन अंतर जिला अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 का फाइनल मुकाबला मंगलवार को गिरिडीह स्टेडियम में खेला गया। जिसमें रांची को 7 विकेट से हराकर धनबाद टीम चैंपियन बनी। टॉस जीतकर रांची की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। रांची की टीम निर्धारित 40 ओवर नहीं खेल पाई और 33 ओवर में 143 रनों पर ऑलआउट हो गई। रांची की ओर से उत्सव कुमार ने सर्वाधिक 26 और वरनीत सहदेव ने 22 रन बनाए। धनबाद की ओर से कप्तान गुरप्रीत सिंह व दीपक कोरा ने 3-3 और प्रशांत कुमार ने 2 विकेट लिए। जीत के लिए मिले 144 रन के लक्ष्य को धनबाद की टीम ने 33 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया और खिताब अपने नाम कर लिया। धनबाद की ओर से गुरप्रीत सिंह ने कप्तानी पारी खेलते हुए 59 रन बनाए। वहीं प्रतीक यादव ने 29 और कौशल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.